नन्ही मुन्नी छात्राओं ने अपने सहपाठियों की कलाई पर बांधी राखी
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन का पर्व खीरी जनपद सहित पूरे देश में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में यह पर्व नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए बेहद खास है। शायद यही कारण है कि पर्व से एक दिन पहले इसे कई विद्यालयों में इसे मनाया गया। जहां विद्यालय की छोटी-छोटी छात्राओं ने अपने सहपाठियों भाइयों की कलाई पर राखी का बंधन बांधकर इस पर्व को मनाया।
विवेक ज्ञानस्थली अकैडमी में भी रक्षाबंधन के पर्व से एक दिन पहले विद्यालय में शिक्षा रत सभी छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर इस पर्व को मनाया। विवेक ज्ञानस्थली अकैडमी के प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव ने बताया कि भाई और बहन के अटूट प्रेम और रक्षा सूत्र को दर्शाता रक्षाबंधन का यह त्यौहार बेहद खास है और इसे हिंदू सहित सभी धर्म के लोग मानते भी हैं। ऐसे में विद्यालय की नन्ही मुन्नी छात्राओं और बच्चों सहित सभी छात्राओं और छात्रों ने शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ इस पर्व को विद्यालय में मनाया। छात्राओं द्वारा छात्रों की कलाई पर राखी बांधी गई और मिठाई खिलाई गई। साथ ही उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें