लोहिया राज नारायण संघर्ष समिति ने किया पूर्व मंत्री स्वागत

लोहिया राज नारायण संघर्ष समिति ने किया पूर्व मंत्री स्वागत 
देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। लोहिया राज नारायण संघर्ष समिति के तत्वाधान शनिवार को मेला रोड स्थित निजी होटल में लखीमपुर में पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह का स्वागत समारोह के साथ जन जागरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें लखीमपुर जनपद के साथ-साथ अन्य जनपद एवं लखनऊ के पदाधिकारी एवं सदस्य इस आयोजन में सम्मिलित हुए। इस आयोजन में समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु विचार विमर्श भी किया गया। पूर्व मंत्री द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला गया।

 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रताप सिंह जंगलिया केशव प्रसाद पूर्व आई आरएस सुमित खंडेलवाल सचिन सिंह राखी पांडे कासिम अली आदि मौजूद रहे एवं सभा को संबोधित किया इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से रजनीश सलूजा सुमित खंडेलवाल द्वारा किया गया उज्जवल रमण सिंह ने बताया कि लखीमपुर में समय समय पर एक निश्चित अंतराल पर जन कल्यांण से संबंधित कार्यक्रम होता रहेगा साथ ही उन्होने अयोजक समिति को बधाई भी दी।

टिप्पणियाँ