हैप्पी डेज"स्कूल में भारतीय योग संस्थान द्वारा कराई गई योग साधना
देव नन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। 3 सितम्बर। भारतीय योग संस्थान लखीमपुर खीरी महिला जिला द्वारा संचालित "हैप्पी डेज"स्कूल निःशिल्क साधना केंद्र में संस्थान के मार्ग दर्शक केपी त्रिपाठी द्वारा विधिवत योग साधना कराई गई।
आवास विकास केंद्र की केंद्र प्रमुख सुधा चेतवानी ने भी सभी साधिकाओं को सिंहगर्जना आसन एवम हास्य योग कराकर सभी को प्रफुल्लित कर दिया। चेतन शेखर ने भुजंगासन, शलभासन बहुत ही सुन्दर ढंग से कराया। केपी त्रिपाठी निरंतर अपनी सेवाएं इस नवीन केंद्र के साधक साधिकाओं को दे रहे हैं। केंद्र पर संख्या भी बढ़ रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें