सभी तैयारियां पूर्ण, दंगल में कई प्रदेशों से पहुंच रहे पहलवान
स्वर्गीय जसकर सिंह की याद में हर वर्ष कराया जाता है विराट दंगल का आयोजन
देव नन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर/पड़रिया तुला खीरी। पड़रिया तुला कस्बे में पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी एक विराट दंगल का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दंगल में जिले के अलावा कई प्रदेशों से नामी गिरामी पहलवान पहुंच रहे हैं। यह दंगल पिता की याद में उनके बेटों द्वारा कराया जाता है। कार्यक्रम का उद्घाटन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कराया जाएगा।
पड़रिया तुला निवासी स्वर्गीय जसकरन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस की स्मृति में बेटे ओमकार सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स द्वारा हर वर्ष कस्बे की बाजार मंडी में विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आज होने वाले दंगल को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस बार के दंगल में पहलवान बाबा बजरंगी अयोध्या, टाईगर पहलवान मुजफ्फरनगर, पहलवान ठाकुर जल्लाद सिंह गंगानगर राजस्थान,स्टील बॉडी पहलवान कलीयर शरीफ,गूंगा थापा पहलवान नेपाल के अलावा दर्जनों नामी गिरामी पहलवान आज अखाड़े में अपने अपने दांवपेंच दिखाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में भाजपा प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री कमलेश मिश्र,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष सुनील सिंह रहेंगे। इस बार आयोजन का संयोजक भाजपा नगर मंत्री दिनेश गुप्ता को बनाया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें