पड़रिया तुला दंगल में देसी और विदेशी पहलवानों ने दिखाया अपना दम खम
कई प्रदेशों से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पहलवानों को किया गया पुरुस्कृत
देव नन्दन श्रीवास्तव
बिजुआ/पड़रिया तुला खीरी। क्षेत्र में स्वर्गीय पिता की याद में विराट दंगल का आयोजन किया गया। आयोजन में जिले के अलावा कई प्रदेशों से आये पहलवानों ने रोमांचक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर आयोजन में आये हजारों दर्शकों को रोमांचित किया। विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह व नगद धनराशि देकर पुरुस्कृत किया।
पड़रिया तुला कस्बे में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय जसकरन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस की स्मृति में उनके बेटे सीआरपीएफ कमांडो ओमकार सिंह द्वारा बाजार मंडी में एक विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा,पंजाब, चंडीगढ़,नेपाल,अयोध्या, पीलीभीत,पूरनपुर,राय बरेली,शाहजहांपुर,लखीमपुर से आये पहलवानों ने बेहतरीन कुश्ती का दमखम दिखाया। दंगल का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मदी विधयाक व राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह व गोला नगर के चैयरमेन रिंकू शुक्ला ने पहलवानों को पहली कुश्ती के लिये हांथ मिलवाकर किया। दंगल में,पहलवान श्रीथापा और मस्ताना,बाबा बजरंगी और राजेंद्र पहलवान शादाब और मुकेश सोनू और मोनू के बीच हुई रोमांचक कुश्ती ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी विजेता पहलवानों को भीरा एसओ निराला तिवारी, कमांडो ओमकार सिंह,मंडल महमंत्री धीरेंद्र सिंह ,नगरमंत्री दिनेश गुप्ता,रामजीत सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके एसआई प्रदीप उपाध्याय,आरक्षी सत्यम कुमार,चन्द्र मोहन त्यागी,डॉक्टर सतेंद्र यादव,धीरेंद्र यादव,विनोद राज,जितेंद यादव,अमित वर्मा,राजा सिंह,पंकज राठौर,सचिन भारती, अब्बुल हसन,कमलेश कश्यप,कमलेश गौड़,रामू गुप्ता,सतेंद्र भारद्वाज,विनीत राज,रोहित शर्मा, सुशील गुप्ता,गगन मिश्रा,दिनेश थापा,राहुल गुप्ता,मुदित बाथम,सुनील बाथम,बबलू कुरैशी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें