इरा श्रीवास्तव ने पांच अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को भेंट की सुपोषण किट

इरा श्रीवास्तव ने पांच अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को भेंट की सुपोषण किट

देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। नगर क्षेत्र के अति कुपोषित पांच बच्चों को नगर पालिका लखीमपुर अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव द्वारा सुपोषण किट भेंट की गई। बच्चों के परिजनों को यह सुपोषण किट नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने सक्षम नागरिकों से गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील भी करी।

डॉ इरा श्रीवास्तव ने कहा कि उनके द्वारा नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आंगनबाड़ी केंद्रों से पांच अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया है और इनको सुपोषण किट भेंट की गई है। जिसमें मूंगफली दाना, सत्तू, सोयाबीन, गुड  साबुन आदि सामान शामिल है। उनके द्वारा इन सभी बच्चों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए हर माह सुपोषण किट दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अन्य शहर के बुद्धिजीवी, संभ्रांत व्यक्तियों सहित व्यापारी वर्ग और सक्षम व्यक्तियों से यह अपील भी करी कि वह सब आगे आकर गरीब परिवारों के इन आति कुपोषित बच्चों को गोद लेकर समाज में अपनी भागीदारी देकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। जिससे गरीब परिवारों के बच्चे कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी से बच सकें। इस दौरान उनके साथ सीडीपीओ पूजा त्रिपाठी, मुख्य सेविका कीर्ति सचान सहित नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ