आर्यावर्त स्ववित्तपोषित विद्यालय संगठन ने किया शिक्षकों को सम्मानित

आर्यावर्त स्ववित्तपोषित विद्यालय संगठन ने किया शिक्षकों को सम्मानित
देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। एक निजी विद्यालय में आयावर्त्त स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रधानाचार्य प्रबंधक एसोसिएशन उप्र द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा 17 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को एक प्रसस्ती पत्र,मोमेंटो,एक पेन, एक गिफ्ट व पुष्प गुक्ष देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति CDO अनिल कुमार सिंह व विशिष्ट अथिति - DIOS  डाक्टर महेंद्रा प्रताप सिंह व BSA  प्रवीण तिवारी जी रहे, कार्यक्रम का संचालन- एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री ऋतुराज बाजपाई के द्वारा किया गया। 

   शिक्षक सम्मान समारोह के उपरांत एसोसिएशन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ग्रीन फील्ड एकेडमी के डारेक्टर अलोक मिश्रा जी ने अपनी जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों की घोसणा की जिसमे संजय गुप्ता प्रबंधक व सुबोध मिश्रा जिलामहामंत्री बने व विपुल सेठ जिला कोषाध्यक्ष बने, इसी के साथ 8 जिला उपाध्यक्ष बने जिनमे, शालिनी मिश्रा, उमेश मिश्रा, मीनाक्षी कश्यप, आशुतोष वर्मा, विशाल सेठ, प्रमोदनी मिश्रा, आशीष मिश्रा, चेतन शेखर जी, जिला मंत्री - देवेश त्रिवेदी, कानूनी सलाहकार मे - एड0 अजय पांडे जी , एड0 योगेश सक्सेना, एड0 राकेश वर्मा जी को मनोनयन  किया गया, विशेष आमंत्रित सदस्य मे - डाक्टर रुपक टंडन, दीपक पुरी, आशीष गुप्ता, दीपक गुप्ता , डाक्टर सजीव् वर्मा जी को बनाया गया। सभी नव निर्वाचित पधिकारियों को एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव त्रिवेदी द्वारा शपत दिलाकर उनके मनोनयन पत्र के साथ पुष्प गुक्ष व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, एसोसिएशन के संरक्षक के रूप मे श्री ज्ञान स्वरूप शुक्ल जी, श्रीमती उमा पीतरिया जी, श्री श्याम कुमार तिवारी मामा जी, श्री जस्मीत सिंह आजमानी जी व श्री रमंजीत सिंह के साथ मुख्य वक्ता मे डा0 पारुल त्रिवेदी जी का उधबोधन सभी को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का समापन - रात्रि भोज के साथ हुआ।  आज के कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलों के तमान प्रबंधक, प्रधानाचार्य व अन्य स्टॉफ मेम्बर्स ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

टिप्पणियाँ