धान के खेत में दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत

धान के खेत में दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत 
देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे एक गांव में विशालकाय अजगर धान के खेत में दिखाई दिया। जिसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

दुधवा नेशनल पार्क के वन रेंजर ने बताया कि पार्क के नजदीक के गांव फरसहिया में बने गुरुद्वारे के नजदीक एक धान के खेत में जंगल से भटक कर विशालकाय अजगर पहुंच गया था। खेत में शनिवार के सुबह काम करने गए किसानों ने इसे देखा, उसके बाद अजगर के होने की खबर से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसकी सूचना जब वन विभाग की टीम को मिली तो वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया और उसे दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया।

टिप्पणियाँ