कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी क्षेत्र में नहीं बंद हो रही अवैध डग्गामार बसें

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी क्षेत्र में नहीं बंद हो रही अवैध डग्गामार बसें 

परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा लाखों के राजस्व का नुकसान 
देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में अनुबंधित बस यूनियन के नेताओं द्वारा करीब एक सप्ताह पहले बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी जिसके बाद उच्चाधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए सड़कों पर चल रहे अवैध वाहनों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक ऐसे वाहनों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते सरकारी राजस्व को भारी हानि हो रहीं हैं और अनुबंधित बस यूनियन के नेताओं की बसें अपना राजस्व भी निकलने में सफल नहीं हो रहीं हैं जिसके कारण उनको भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।रक्षाबंधन के एक दिन पहले अनुबंधित बस यूनियन द्वारा बसों का संचालन बंद किया गया था जिसके बाद अधिकारियों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए अनुबंधित बस यूनियन के नेताओं से वार्ता की थी किन्तु अभी तक अवैध वाहनों पर कोई कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं की गई है।आए दिन डग्गामार बसों के चलने की खबरें प्रकाशित हो रही हैं लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के कानों में जू तक नही रेंगता है।जहां योगी सरकार का आदेश है की कोई भी अवैध टेंपो स्टैंड,बस स्टैंड,मैजिक स्टेंड नहीं होने चाहिए न ही किसी से वसूली होनी चाहिए लेकिन यहां पर पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारीयों द्वारा तो सरकार के मंसूबों पर पानी फेरा जा रहा है।कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी एलआरपी और राजापुर के साथ साथ खीरी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी ओयल के द्वारा अवैध बसों के संचालन में साथ दिया जाता है यदि इन चौकियों पर अवैध बसों पर कार्रवाई की जाए तो अवैध बसों के संचालन पर रोक लगने की सम्भावना है।वहीं एआरटीओ से जब बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका,इस संबंध में जब अनुबंधित बस यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डग्गामार बसों को बंद कराने के लिए विभाग के अधिकारियों द्वारा कहा गया था लेकिन डग्गामार बसें सड़कों पर निरन्तर चल रहीं हैं और उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे अनुबंधित बस यूनियन के लोगों सहित सरकारी राजस्व को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

टिप्पणियाँ