खीरी में 23 ग्रामीण मार्गाें का 3735.30 लाख रुपये की लागत से 44.35 किलोमीटर लम्बाई में होगा निर्माण- जितिन प्रसाद
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने मार्गों के निर्माण हेतु प्रदान की स्वीकृति
मागों के निर्माण से 45 ग्राम मुख्य मार्ग से जुड़ जायेंगे एवं लगभग 60000 की आबादी लाभान्वित होगी - जितिन प्रसाद
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने जनपद खीरी में नाबार्ड योजनान्तर्गत 23 ग्रामीण मार्गाें का 3735.30 लाख रुपये की लागत से 44.35 किलोमीटर लम्बाई में नव निर्माण हेतु अनुमोदन प्रदान कर दिया है। जिससे ग्रामीण अंचलों में रहने वाली एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी के नवनिर्माण (छूटी कड़ी) मार्गों का निर्माण कार्य नाबार्ड योजनान्तर्गत स्वीकृत किये जा रहे है, जो कि अत्यधिक जनोपयोगी मार्ग है। इन मागों के निर्माण से 45 ग्राम मुख्य मार्ग से जुड़ जायेंगे एवं उक्त सम्पर्क मार्ग के निर्माण हो जाने से लगभग 60000 (साठ हजार) की आबादी लाभान्वित होगी तथा किसानों को अपनी उपज मण्डी तक ले जाने में काफी सुगमता होगी तथा आम जनमानस को आवागमन में अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी एवं क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।
इस योजना के अन्तर्गत विधानसभा कस्ता बाईकुआ से वीरमपुर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1.10 किमी0 एवं लागत 77.45 लाख रुपए कलुआमोती से ढकियादेवी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1.60 किमी एवं लागत 107.68 लाख रुपए, जगना से अलवापुर होते हुए भूरेघाट पुल (बहादुरपुर) तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1.85 किमी एवं लागत 250.08 लाख रुपए, आत्मानगर से ककरहा तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 2.20 किमी एवं लागत 151.49 लाख रुपए रुपये है।
विधानसभा मोहम्मदी में मियाँपुर से रथौला तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 2.40 किमी एवं लागत 212.190 लाख रुपए, भोगियापुर से नौवातारा तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई किमी 2.20 एवं लागत 143.44 लाख रुपए, एनएच-730 ए नकेडा चौराहें से भूड़ा, मंगेली तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 2.90 किमी एवं लागत 198.80 लाख रुपए, विधानसभा पलिया में चौखडाफार्म सम्पर्क मार्ग लम्बाई 1.90 किमी एवं लागत 139.35 लाख रुपए, खालेपुरवा सम्पर्क मार्ग लम्बाई 2.00 किमी एवं लागत 194.23 लाख रुपए, तिकोनाफार्म सम्पर्क मार्ग लम्बाई 1.20 किमी एवं लागत 89.02 लाख रुपए, तथा काशीपुर से सरदारपुर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1.20 किमी एवं लागत 81.34 लाख रुपये से होगा।
इसी प्रकार विधान सभा श्रीनगर में कोरारा से खलीलपुर के बीच अवशेष भाग के नवनिर्माण का कार्य लम्बाई 1.25 किमी एवं लागत 116.99 लाख रुपए, सैदापुरभाऊ से गणेशपुर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 2.50 किमी एवं लागत 206.45 लाख रुपए, ग्राम पंचायत खानपुर से सिकटिहा गाँव तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 2.50 किमी एवं लागत 193.54 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।
विधानसभा गोला में मढ़िया से अल्लीपुर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1.90 किमी एवं लागत 215.19 लाख रुपए, रामपुर पुलिया से नन्दलालपुर गॉव तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1.75 किमी एवं लागत 157.63 लाख रुपए, रायपुर ग्रन्ट से मिर्जापुर ग्रन्ट तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 2.20 किमी एवं लागत 142.28 लाख रुपए, विधानसभा लखीमपुर में ग्राम पिपरानदीपार के मजरा भदौरियनपुरवा से कोपा मार्ग तक छूटी कड़ी का निर्माण कार्य लम्बाई 3.00 किमी एवं लागत 368.19 लाख रुपए, कारीपोखर ग्राम से मेनभेरी पेन्टेड भाग तक छूटे मार्ग का निर्माण कार्य लम्बाई 1.80 एवं लागत 121.43 लाख रुपए की लागत से कराया जायेगा।
विधानसभा धौरहरा में जगतापुर सम्पर्क मार्ग लम्बाई 1.50 किमी एवं लागत 113.95 लाख, विधानसभा निघासन में बेरिया नार्ग से बबियारी तक छूटी कड़ी का निर्माण कार्य लम्बाई 1.30 किमी एवं लागत 126.94 लाख, नौबना से ढकेरवा खालसा के मध्य छूटी कड़ी का निर्माण कार्य 2.75 किमी एवं लागत 234.13 लाख, ठकुरनबाग से सिधौना मार्ग तक छूटी कड़ी का निर्माण कार्य लम्बाई 1.35 किमी एवं लागत 93.51 लाख का निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी की गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें