मोदी और योगी के नेतृत्व में बेसिक स्कूल के बच्चे कमाल कर रहे हैं- लोकेंद्र प्रताप सिंह

मोदी और योगी के नेतृत्व में बेसिक स्कूल के बच्चे कमाल कर रहे हैं- लोकेंद्र प्रताप सिंह

आशीष पांडे/देव नन्दन
पसगवां खीरी। ब्लॉक के विवेकानंद मल्टीपल पार्क क़ुतुवापुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उन्नमुखीकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ (सभापति प्राक्कलन समिति /दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लोकेन्द्र प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान बेसिक के बच्चों की रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुतियों प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वास्तव में मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के बेसिक स्कूल के बच्चे कमाल कर रहे हैं। आज बेसिक के बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, वे बदलते भारत की तस्वीर हैं। खंड विकास अधिकारी पसगवां मोहित कौशिक एवं खंड शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद गौतम द्वारा कार्यक्रम के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। एआरपी नागेंद्र सिंह ने बिंदुवार प्रधानों /प्रधानाध्यापकों/ एसएमसी अध्यक्षों को उनके कर्तव्यों से एवं सरकार की नीतियों से परिचित करवाया। कन्या पसगवां के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, शिव तांडव नृत्य, संचारी रोग उन्मूलन अभियान पर विवेक कुमार शर्मा द्वारा लिखित लघु नाटिका का सुन्दर प्रस्तुतीकरण दिया गया। सुखवसा, रहीमनगर, बरबर, कोटरा स्कूल के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए l  शिक्षक विवेक कुमार शर्मा एवं पूर्ति अग्रवाल के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रयास से ही भारत विश्वगुरु बनेगा। श्रीकांत सिंह द्वारा बदलती शिक्षा पर विचार व्यक्त किए गए l 
कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य अनूप सिंह, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, ब्लॉक के प्रधान, सभी ब्लॉक पसगवां के शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण, शिक्षक, ग्रामप्रधान, एसएमसी अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक, समस्त एआरपी पसगवां विश्वास सिंह, शिक्षक छत्रपाल, अंजली खरे, सर्वेश आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र बहादुर सिंह तथा अर्चना सैनी ने किया।

टिप्पणियाँ