उप जिलाधिकारी ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण
आशीष पांडे
लखीमपुर-खीरी। पसगवां में बनी गौशाला कुछ दिनों से सुर्खियों में है। जिसे देखते हुए एसडीएम डॉ अवनीश कुमार ने गौशाला का औचक निरीक्षण बुधवार को किया। निरीक्षण में जानवरों को हरा चारा, भूसा जानवरों के लिए छाया सभी चीज सही पाई गई। निरीक्षण के समय समस्त सभासद, भाजपा नेता धर्मेश शर्मा आम जनमानस वरिष्ठ व्यक्ति मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां देखी उस पर अधिशासी अधिकारी को सही करवाने का निरीक्षण दिया। उप जिलाधिकारी ने बाउंड्री बाल को ऊंची करवाने व कटीले तार लगवाने के लिए ठेकेदार से वार्ता भी की। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने भाजपा नेता धर्मेश शर्मा के कहने पर जहां पर पशुओं का अंतिम संस्कार किया जाता है। वह जगह नगर पंचायत की है। उस जगह का भी निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी ने बताया अगर किसी पशु का निधन हो जाता है तो गोमती नदी के कुछ मीटर दूर पर उसका अंतिम संस्कार कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान एक बछड़े की तबीयत ज्यादा खराब थी। डॉक्टर मौके पर बोतल देते हुए दिखे। गौशाला में मौजूद कर्मचारियों की भी क्लास ली और बताया गौशाला के अंदर अध्यक्ष सभासद और जिसको परमिशन अधिशासी अधिकारी के द्वारा मिले वहीं लोग गौशाला के अंदर प्रवेश करें। इसकी जिम्मेदारी गौशाला में कार्य कर रहे कर्मचारियों की होगी। उप जिलाधिकारी ने बताया पशुओं को पानी पिलाने के लिए ताजा टैंकर में लाएं। उतना ही पानी डंप करें जितना पशुओं को पीना हो बाकी पानी टैंकर में ही सुरक्षित रखें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें