प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

देव नन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। भाजपा द्वारा सरस्वती पैलेस लखीमपुर में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने शिरकत की और प्रबुद्ध लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। वहीं सरकार और खुद की सांसद निधि से कराए गए कार्यों का ब्यौरा भी दिया। 
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार एक ऐसी सरकार के रूप में पहचान बनाने में सफल हुई है। जिस पर देश के लोगों का भरोसा और विश्वास भी है। 2014 में जब देश की विषम परिस्थितियां थीं उस समय भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। 2014 से 2019 तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री जी ने तीन काम प्रमुखता से किए थे। उन्होंने यह कहा था कि जो जरूरतमंद लोग हो उनकी जरूरतों को पूरा करना हमारा पहला लक्ष्य है। 67 साल की आजाद के बाद भी बहुत सारे लोग इस देश में ऐसे थे जिनके पास जीवन जीने के लिए सामान्य सुविधाएं भी नहीं है। आवास, शौचालय, बिजली, पानी, सड़क ऐसे बहुत सारे काम प्रधानमंत्री जी ने आम जनमानस के लिए किए और जो पांच साल हैं उन जरूरतमंदों को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके और देश का आर्थिक ढांचा कैसे मजबूत हो सब पर काम किया। इण्डियन फाइनेंस बिल 2017 लाने तक का काम हमने किया और इस देश को एक ऐसे आर्थिक ढांचे में डालने का काम हमने किया जो आने वाली चुनौतियां का सामना कर सके। दूसरा आर्थिक रूप से यह ढांचा देश का मजबूत करने के लिए जो आवश्यक कदम थे वह हमने उठाएं और तीसरी एवं महत्वपूर्ण बात हमारी सरकार और हमारी पार्टी संवेदनशीलता दिखाती है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया। ऐसी अनेकों संवेदनशील योजनाएं है जो समाज में पीछे छूट गए थे। जिनकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था उन सबको प्रमुख बिन्दुओं पर काम करते हुए प्रधानमंत्री जी ने मन की बात के माध्यम से जोड़ा। सिर्फ और सिर्फ इस देश की जो समस्याएं है उन समस्याओं को निपटाने में जिन लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उनकी चर्चा भी की है और इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने यह नारा दिया था कि सबका साथ-सबका विकास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत। इस दृष्टिकोण से भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के दृष्टिकोण को इस तरह से स्पष्ट करते है कि हम दूसरे राजनैतिक दलों से अलग तरीके के राजनैतिक दल है। इस कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’, सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह सहित भारी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ