पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक से नौजवान आक्रोशित- आनंद भदौरिया

पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक से नौजवान आक्रोशित- आनंद भदौरिया

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। गांव-गांव में नौजवान भर्ती पुलिस में पेपर लीक के खिलाफ आक्रोशित है। पेपर लीक और भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में पश्चिमी यूपी, बुन्देल खण्ड से लेकर हर जिले में छात्र सड़कों पर हैं। यह बात समाजवादी पार्टी से धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आनंद भदौरिया के नेतृत्व में चल रही समाजवादी पीडीए पदयात्रा के दौरान धौरहरा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने कहीं।


आनंद भदौरिया ने युवाओं नौजवानों किसानों को संबोधित करते हुए कहाकि गांव-गांव में नौजवान भर्ती पुलिस में पेपर लीक के खिलाफ आक्रोशित है। पेपर लीक और भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में पश्चिमी यूपी, बुन्देल खण्ड से लेकर हर जिले में छात्र सड़कों पर है। इलाहाबाद में लोक सेवा आयोग के सामने भी छात्रों ने प्रदर्शन कर पेपर लीक का मामला उठाया है। भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली क्यों हो रही है। आखिर इस सरकार में हर पेपर लीक क्यों होता है? क्या सरकार खुद पेपर लीक करा रही है? उन्होने आगे कहाकि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, गरीब परेशान है! समाजवादी पीडीए यात्रा में चल रहे आनंद भदौरिया सहित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ककरहा पहुंचकर संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयंती मनाई। समाजवादी पीडीए पदयात्रा के 11वें दिन आरंभ से ही मुख्य रूप से कस्ता विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील लाला, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, जिला अध्यक्ष रामपाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, बन्ने खां,जहांगीर गाजी, विजय शंकर मिश्रा, दयाराम यादव, मंजू राज यादव , ब्लॉक अध्यक्ष राम जीवन यादव, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कालीचरण यादव, संतोष अवस्थी, विवेक यादव, रामविलास यादव, राहुल सिंह, सुचिंद्र यादव, वीरपाल बाजपेयी, सौरभ सिंह, लालता सिंह, अनुराग त्रिवेदी, विवेक यादव, आनंद पटेल, युसूफ मंसूरी, रामकुमार यादव, अन्नू वर्मा, उत्तम वर्मा, रविशंकर वर्मा, जितेंद्र वर्मा सहित सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। 

टिप्पणियाँ