लखीमपुर चित्रगुप्त मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव
लखीमपुर चित्रगुप्त मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में चैत्र पूर्णिमा की पुण्य तिथि पर श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर लखीमपुर में श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
भगवान चित्रगुप्त एवं भगवान हनुमान की स्तुति के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में भगवान हनुमान, भगवान चित्रगुप्त सहित मन्दिर में विराजमान सभी देवी देवताओं की पूजा, अर्चना की गई। भगवान चित्रगुप्त, देवी दुर्गा एवं भगवान हनुमान की आरती के उपरांत चित्रगुप्त मन्दिर में एकत्र भक्तों ने देवी देवताओं की स्तुति करते हुए सम्पूर्ण मानव जगत के कल्याण की कामना भी की। आयोजन का समापन मन्दिर के आस-पास मीठा शर्बत एवं प्रसाद वितरण कर किया गया। इस अवसर पर संस्था संरक्षक राजीव रत्न खरे ( अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष), संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संस्था महामंत्री अनूप कुमार सिंह, संस्था कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र, संस्था संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, संरक्षक राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना 'मुकेश', आर के सिंह, रविकांत श्रीवास्तव, स्पर्श सिन्हा, नीरज श्रीवास्तव, देव नंदन श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, मन्दिर प्रांगण के डॉक्टर श्रीवास्तव, डॉक्टर अंजित श्रीवास्तव सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें