हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी पदयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं होंगे शामिल

हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी पदयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं होंगे शामिल 
देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक विशाल पदयात्रा मंगलवार को लखीमपुर से चलकर सीतापुर रोड स्थित गुलरी पुरवा हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। जिसमें हजारों श्रद्धालु पदयात्रा कर मंदिर तक पहुंचेंगे। इसे लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 
आपको बता दे कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पद यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं ऐसी मानता है कि पदयात्रा कर मंदिर पहुंचने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही कारण है कि लाखों की संख्या में भक्त इस पद यात्रा में शामिल होते हैं। 
आस्था का गुबार यहां देखने को मिलता है। कुछ भक्त नंगे पैर भी पद यात्रा करते हैं। वहीं भक्तों के जलपान के लिए भी तमाम भक्त जगह-जगह पर इंस्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था करते हैं। करीब 9 किलोमीटर की यह यात्रा सुबह 6 बजे से शुरु होती है और दोपहर बाद इसका समापन होता है। लखीमपुर से सीतापुर जाने वाला यह मुख्य मार्ग प्रशासन द्वारा आवागमन के लिए भी बंद कर दिया जाता है। पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ विभाग एलर्ट मोड पर रहता है। पदयात्रा के डिस्ट्रिक्ट स्वास्थ सेवाएं और एंबुलेंस तैनात की जाती हैं।

टिप्पणियाँ