अब 15 नहीं 25 जून को पर्यटकों के लिए बंद होगा दुधवा टाइगर रिजर्व

अब 15 नहीं 25 जून को पर्यटकों के लिए बंद होगा दुधवा टाइगर रिजर्व

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का मजा लेने आने वाले सभी पर्यटकों के घूमने के लिए समय सीमा को 10 दिन बढ़ा दिया गया है। जिससे आने वाले पर्यटकों में काफी खुशी है। इस फैसले से न सिर्फ पर्यटन और राजस्व को फायदा होगा बल्कि वन्य जीव प्रेमी कुछ दिन और जंगल का मजा ले सकेंगे।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव/ मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तर प्रदेश लखनऊ संजय श्रीवास्तव द्वारा दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन को इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं आपको बता दें कि हर वर्ष दुधवा टाइगर रिजर्व 10 जून को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता था और इसे पुनः 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोला जाता था परंतु इस बार पार्क प्रशासन ने बरसात में हुई देरी के चलते शायद यह निर्णय लिया है जो पर्यटन और वन्य जीव प्रेमियों के दृष्टिगत काफी अच्छा माना जा रहा है। 25 जून को दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा और इसे 15 नवंबर को पुनः खोला जाएगा।

टिप्पणियाँ