15 मुकदमों में वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी फहीम गिरफ्तार

15 मुकदमों में वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी फहीम गिरफ्तार

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। गौवध व पशु क्रूरता जैसे अपराधों में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को खीरी थाना पुलिस ने बुधवार कोज्ञगिरफ्तार कर लिया। आरोपी फहीम लखनऊ का रहने वाला है और इसे लखीमपुर सीतापुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। 

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बुधवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि फहीम पुत्र फारूक चिकमंडी मौलवीगंज थाना अमीनाबाद जनपद लखनऊ का रहने वाला है। इसे बुधवार दोपहर करीब 11 बजे मरखापुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। फहीम पर गोवध और पशु क्रूरता के मामले में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और यह वांछित चल रहा था। इस पर एसपी खीरी द्वारा ही 25 हजार का इनाम रखा गया था। आरोपी फहीम पड़ोसी जनपद हरदोई सहित रायबरेली, लखनऊ खीरी जिले में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फहीम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

टिप्पणियाँ