भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित 6 वे मधुमेह रोग निवारण शिविर का पौधारोपण कर शुभारंभ
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल,सेठ घाट रोड लखीमपुर में 5 दिवसीय योग द्वारा मधुमेह रोग निवारण शिविर का भव्य शुभारंभ प्रात : 5=30 बजे से औषधीय पौधारोपण के साथ किया गया। कार्यकम में मां सरस्वती का पूजन अर्चन दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एड. की अध्यक्षता में जिला मंत्री शिवराम वर्मा के संचालन में एवम् प्रांतीय प्रधान पूर्वी उत्तर प्रदेश नरेश चंद्र वर्मा की गरिमामई उपस्थित में योग संस्थान के निर्धारित रोस्टर अनुसार प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम आयोजकप्रभारी /क्षेत्रीय प्रधान राम बहादुर मित्रा व क्षेत्रीय मंत्री नीलम बाजपई,केंद्र प्रभारी झब्बू लाल ने सभी अधिकारियों को बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में सूक्ष्म क्रियाएं,गहरे लंबे श्वास , ॐ ध्वनि ,गायत्री मंत्र,भावार्थ सहित रामबहादुर मित्रा , ताड़ आसन,अर्धचक्रासन ,शिवराम वर्मा ,वक्रासन, कोणासन कमल किशोर बरनवाल क्षेत्रीय प्रधान,हास्यासन संगठन मंत्री अशोक तोलानी व अन्य आसन प्रेमपाल वर्मा,अरविंद कुमार वर्मा क्षेत्रीय प्रधान द्वारा संपन्न कराए गए। आसनों पर लागू निषेध,सही विधि,गुणवत्ता सहित लाभों का जिक्र सभी अधिकारियों द्वारा किया गया। प्राणायाम विधिवत नरेश चंद्र वर्मा ,ध्यान रमेश कुमार वर्मा द्वारा संपन्न कराते हुए , संस्थान परिचय,मधुमेह रोग का अर्थ व लक्षण पर प्रकाश डाला गया।आज कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मिश्र, केंद्र प्रमुख राजेश श्रीवास्तव , डी ०एन ० मिश्र,,रेखा गुप्ता,डा ०डी ०एन पुष्कर ,जिला सह मीडिया प्रभारी शशिकांत श्रीवास्तव सहित तमाम साधक/ साधिकाओं ने भाग लिया। स्कूल प्रांगण में पर्यावरण दिवस के मौके पर अजवायन साग,क्षनागदमन, हड़जोड़, रजनीगंधा, एलबेरा, करी पत्ता सहित अन्य औषधीय पौधों का रोपण नरेशचंद वर्मा की अगुवाई मे किया गया। शिविर के अंतिम दिन जिला प्रधान द्वारा निःशुल्क ब्लड प्रेशर,शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगा। लोककल्याणकारी प्रार्थना पश्चात कार्यक्रम का समापन जिला प्रधान द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें