भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित 7 वे मधुमेह रोग निवारण शिविर का शुभारंभ
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। भारतीय योग संस्थान द्वारा श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला गढ़ी रोड लखीमपुर में 5 दिवसीय योग द्वारा मधुमेह रोग निवारण शिविर का भव्य शुभारंभ प्रात 5:30 बजे से किया गया। कार्यकम में मां सरस्वती का पूजन अर्चन दीप प्रज्जवलित किया गया। सरस्वती वंदना,काजल गुप्ता ,सोनासिंह, व स्वागत गीत बेबी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एड. की अध्यक्षता में जिला मंत्री शिवराम वर्मा के संचालन में एवम् प्रांतीय प्रधान पूर्वी उत्तर प्रदेश नरेश चंद्र वर्मा,महिला जिले की प्रधान अर्चना श्रीवास्तव की गरिमामई उपस्थित में योग संस्थान के निर्धारित रोस्टर अनुसार प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रभारी /क्षेत्रीय प्रधान राम बहादुर मित्रा व सह मीडिया प्रभारी/केंद्र व्यवस्थापक शशिकांत श्रीवास्तव ,केंद्र प्रभारी राजेश श्रीवास्तव एड. ने सभी अधिकारियों को बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में सूक्ष्म क्रियाएं,गहरे लंबे श्वास , ॐ ध्वनि, गायत्री मंत्र,भावार्थ सहित रामबहादुर मित्रा , ताड़ आसन,अर्धचक्रासन ,सत्यप्रकाश मिश्र क्षेत्रीय मंत्री, जानुशिरासन ,कमल किशोर बरनवाल क्षेत्रीय प्रधान, प्रकाश सक्सेना केंद्र प्रमुख, कोणासन, संगठन मंत्री अशोक तोलानी व झूलना लुढ़कनासन अर्चना श्रीवास्तव,तिर्यकभुजंगासन,शलभासन ,अरविंद कुमार वर्मा क्षेत्रीय प्रधान,नेत्र सुरक्षा क्रियाएं शिवराम वर्मा, हास्य आसन विपिन भारद्वाज द्वारा संपन्न कराया गया। आसनों पर लागू निषेध, सही विधि, गुणवत्ता सहित लाभों का जिक्र सभी अधिकारियों द्वारा किया गया। अनुलोम विलोम, प्लावनी प्राणायाम विधिवत नरेश चंद्र वर्मा द्वारा कराया गया। रमेश कुमार वर्मा ने संस्थान परिचय,मधुमेह रोग का अर्थ व लक्षण पर विस्तृत प्रकाश डाला,तथा सभी से नियमित केंद्र पर आने का आग्रह किया ।आज कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री नीलम बाजपेई , आर ०यस ०मिश्रा राजीव मिश्रा,संजीव गुप्ता ,सतेंद्र गुप्ता,यश श्रीवास्तव , प्रेमसागर गिरी,कुमुद सिंह सहित तमाम साधक/ साधिकाओं ने भाग लिया।
शिविर के अंतिम दिन जिला प्रधान द्वारा निःशुल्क ब्लड प्रेशर,शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
डा ०डी ०एन ०शुक्ला , वरिष्ठ योग प्रशिक्षक *गुरु जी* द्वारा लोककल्याणकारी प्रार्थना कराई गई। कार्यक्रम का समापन जिला प्रधान द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।
🌷🙏
शशिकांत श्रीवास्तव
सह मीडिया प्रभारी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें