घाघरा नदी में नहाने गए पांच लोगों में से चार की मौत, एक गंभीर

घाघरा नदी में नहाने गए पांच लोगों में से चार की मौत, एक गंभीर

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गाँव तेलियार गांव में घाघरा नदी में नहाने गए पांच लोगों में से चार लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वही 14 वर्षीय एक किशोरी डूबने से बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर निवासी सुशीला (52) पुत्री ब्रह्मा प्रसाद, सत्यम (24) पुत्र विजेन्द्र, उर्वशी (17) पुत्री सुबोध, कान्हा (10) पुत्र मनोज श्रीवास्तव, नैनी (14) पुत्री मनोज श्रीवास्तव निघासन थाना क्षेत्र की पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव तेलियार में घाघरा नदी के तट पर नहाने गए थे। इसी दौरान एक सुशीला अपने बच्चे को भी नदी में नहला रही थी, तभी एक बच्चा नदी के गहरे पानी में डूबने लगा। बच्चे को बचाने के लिए महिला व दो युवक प्रयास करने लगे, उसी समय के चलते तीनों नदी में डूब गए। वहीं एक किशोरी नैनी को किसी तरह डूबने से बचाया गया परंतु उसकी भी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। दो युवक लखीमपुर से अपनी रिश्तेदारी में तेलियार गाँव आए हुए थे। मृतकों में सत्यम, सुशीला, उर्वशी व कान्हा शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला सहित चारों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस शवों को क़ब्ज़े में लेकर जाँच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

टिप्पणियाँ