डा. मंजुला बरतरिया बनी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिलाध्यक्ष, समाज से मिल रहीं बधाई

डा. मंजुला बरतरिया बनी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिलाध्यक्ष, समाज से मिल रहीं बधाई 

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। कायस्थ समाज की एकता एवं उत्थान के लिए लगभग तीन दशकों से कायस्थ सेवा मे सक्रिय लखीमपुर की डा. मंजुला बरतरिया को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की कोर कमेटी द्वारा कार्यकारणी बैठक मे संरक्षिका नगर पालिका अध्यक्ष डा. ईरा श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही युवा अध्यक्ष सुधाकर लाला, महिला अध्यक्ष स्मिता सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील सक्सेना को बनाया गया।

बताते चले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा मंजुला बरतरिया अनेक सामजिक संस्थाओ एवं समूहों से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जुड़ कर मानवीयता का प्रदीप्त दीप प्रज्वलित कर रही है साथ ही कायस्थ संगठनों मे अपना योगदान दे रही है। मनोनयन के बाद बोली नवनियुक्त  जिलाध्यक्ष कायस्थ एकता, विकास, एवं भगवान चित्रगुप्त महिमा प्रसार के प्रति है कृत संकल्पित है महासभा कार्यकारणी की बैठक मे निवर्तमान जिलाध्यक्ष  नीरज सक्सेना,संरक्षक ज्ञानेंद्र सक्सेना,राकेश श्रीवास्तव,महामंत्री सौरभ सिन्हा, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार सक्सेना, विश्वास श्रीवास्तव,संजय रायजादा,विनय श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव,डा अंजीत सिंह,नमिता श्रीवास्तव, सरोज रायजादा,अचल श्रीवास्तव, श्याम मोहन श्रीवास्तव, नवीन सक्सेना, शशि सक्सेना,नंदिता सक्सेना , मीना पंडिया, प्रशांत लाला, वरुण श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थिति रहे।

टिप्पणियाँ