भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित मधुमेह रोग निवारण शिविर का समापन
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल,सेठ घाट रोड लखीमपुर में 5 दिवसीय योग द्वारा मधुमेह रोग निवारण शिविर का आयोजन प्रात : 5=30 बजे से किया जा रहा था । जिसका प्रांतीय प्रधान पूर्वी उत्तर प्रदेश नरेश चंद्र वर्मा,संरक्षक सेवक सिंह अजमानी, व जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा *एड०*की गरिमामई उपस्थित में योग संस्थान के निर्धारित रोस्टर अनुसार कार्यक्रम का समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री/योग चिकित्सक शिवराम वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सभी सूक्ष्म क्रियाएं,गहरे लंबे श्वास , ॐ ध्वनि ,गायत्री मंत्र,भावार्थ सहित अरविन्द वर्मा,क्षेत्रीय प्रधान तथा मधुमेह रोग निवारण से संबंधित आसन क्रमश: कमल किशोर बरनवाल,कार्यकारिणी सदस्य उमा शंकर त्रिवेदी ,आरएन मिश्रा,ज्ञकेंद्र प्रमुख व अन्य महत्वपूर्ण आसन जिला मंत्री द्वारा कराए गए।
नेत्र सुरक्षा क्रियाएं नीलम बाजपेई ने संपन्न कराया। आसनों पर लागू निषेध,सही विधि,गुणवत्ता सहित लाभों का वर्णन सभी शिक्षको द्वारा किया गया।
नरेश चंद्र वर्मा ने अपने उदबोधन में मधुमेह रोगियों को खान पान के कई टिप्स देते हुए सही दिनचर्या पर प्रकाश डाला ।सेवक सिंह अजमानी ने मधुमेह रोग के उपचार में योग की भूमिका व महत्व बताए । रमेश कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में भारतीय योग संस्थान की सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए जनपद में चलाए जा रहे विभिन्न केंद्रों की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा व जानकारी साझा की ।।आज कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी/क्षेत्रीय प्रधान राम बहादुर मित्रा ,क्षेत्रीय मंत्री,सत्य प्रकाश मिश्र, सह मीडिया प्रभारी शशिकांत श्रीवास्तव,केंद्र प्रमुख झब्बूलाल,अजयकुमार गौतम,आर ०एन ०गुप्ता,सतेंद्र गुप्ता , डॉ ०पुष्कर सहित तमाम साधक/ साधिकाओं ने योग हिस्सा लेकर स्वास्थ लाभ प्राप्त किया। सभी उपस्थित साधक/साधिकाओं का रक्तचाप व मधुमेह की नि: शुल्क जांच कराई गई।।
शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन, प्रसाद वितरण कर जिला प्रधान द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें