अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लगाएगी हजारों पेड़

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लगाएगी हजारों पेड़
सौजन्या चौक से वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लखीमपुर खीरी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ मंजुला बरतरिया ने की। बैठक में गति माह के कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आगे के कार्यक्रम की कार्य योजना और रणनीति बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि दिनांक 16 जुलाई 2024 से 30 जुलाई 2024 के मध्य अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम तय किया गया है।   जिसमें हजारों की संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। और उनकी सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगाए जायेंगे।
जिलाध्यक्ष मंजुला बरतरिया ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन की स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, इसका कारण पेड़ों की कटाई भी है।  पेड़ लगाने से वर्षा होती है,  गर्मी में छाया होती है, फल फूल मिलते है। हर इंसान को कम से कम एक पेड़ प्रत्येक वर्ष में जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ये संकल्प लें कि एक एक पेड़ हम सभी चित्रांश लगाएंगे। इसके साथ ही अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों को भी पेड़ लगाने व उसकी रक्षा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने बताया कि सौजन्या चौक से नहर तथा आगे राजापुर तक कई सौ पेड़ कायस्थ परिवार द्वारा लगाए जायेंगे।  दिनांक 16 जुलाई 2024 को इस कार्यक्रम का शुभारंभ सौजन्य चौक से किया जा रहा है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्षा डॉ. इरा श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगी।बैठक मे आशीष नरायण श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, नवीन सक्सेना बॉबी, आशीष सक्सेना, अंशुमान श्रीवास्तव, संजय रायजादा, अनूप श्रीवास्तव,विश्वास श्रीवास्तव,स्मिता सिन्हा, मीना पंडिया,नमिता श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव , नंदिता श्रीवास्तव,सुधाकर लाला, अमन पंडिया, विनय श्रीवास्तव,शौर्य सक्सेना,नरेन्द्र श्रीवास्तव,राजेंद्र श्रीवास्तव।
 
*डॉ. मंजुला बरतरिया* 
  जिलाध्यक्ष

टिप्पणियाँ