पोस्टमार्टम हाउस पर रखे शव का वीडियो हुआ वायरल, मौके पर पहुंचे सीएमओ, वीडियो निकला पुराना
लखीमपुर खीरी। सोसल मीडिया प्लेटफार्मो पर एक वीडियों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शव पोस्टमार्टम के बाहर रखा दिखायी दे रहा है। यह वीडियो पोस्टमार्टम हाउस पर आज का बताकर सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुये सीएमओ डॉ सन्तोष गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान वहां पहले से भी कुछ मीडिया कर्मी भी मौजूद थे, निरीक्षण में न तो पोस्टमार्टम हाउस के गेट पर कोई शव रखा हुआ मिला और न ही वीडियो में दिखायी दे रहे हालात वर्तमान स्थितियों से मिलान कर रहे थे, ऐसे में साफ तौर पर यह समझा जा सकता है, कि यह वीडियो काफी पुराना है, और इसे आज का बता कर वायरल किया जा रहा है।
निरीक्षण के क्रम में सीएमओ डॉ सन्तोष गुप्ता ने बताया कि सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संज्ञान में आते ही वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहां पर पहले से ही कुछ मीडिया कर्मी भी मौजूद थे। उन्होनें वहां मौजूद लोगों से वायरल वीडियो और गेट पर शव रखे होने को लेकर सवाल जवाब भी किये। कुछ लोग पिछले एक दो घंटे से भी वहां थे सभी ने यह बताया कि गेट पर कोई शव नहीं रखा हुआ था। साथ ही उन्होनें यह बताया कि वीडियो में दिख रहा वातावरण आज के वातावरण से मिलान नहीं कर रहा है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। सड़़क व मिट्टी गिली है, जबकि वीडियों सब सूखा है। विभाग शव का सम्मान करता है और पूरे सम्मान के साथ पोस्टमार्टम किया जाता है। परन्तु ऐसी घटनायें संज्ञान में आती है। तो उसे लेकर भी जांच करायी जाती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें