वाईडीसी प्राचार्य ने अपनी मां के कर कमलों से की पौध रोपण की शुरुआत

वाईडीसी प्राचार्य ने अपनी मां के कर कमलों से की पौध रोपण की शुरुआत 
देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। वृक्षारोपण महाअभियान के तहत युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल ने अपनी मां प्रेमा पाल के कर कमलों से पौध रोपण का शुभारम्भ करवाया।

चीफ प्राक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ, विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम किया गया है। वृक्षारोपण की शुरुआत के उपरांत चीफ प्राक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा, सांस्कृतिक परिषद संयोजक प्रो. नीलम त्रिवेदी, एन.सी.सी. प्रभारी प्रो. संजय कुमार, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी प्रो. ज्योति पंत, व समस्त विभाग प्रभारी व एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, छात्र/छात्राओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये। इसी कम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन पर विचार व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान में शामिल छात्र/छात्राओं से अपील करी कि वे एक-एक पेड़ अवश्य लगायें, जिससे स्थानीय प्रदेश हरा भरा एवं खुशहाल हो तथा हमारा देश समावेशी विकास की ओर निरंतर अग्रसर रहे। 
प्राचार्य प्रो, पाल ने छात्र/छात्राओं को मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण जन आन्दोलन को साकार करने के लिए सभी विद्यार्थियों को एक-एक पौधा घर पर लगाने के लिए दिया। चीफ प्राक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा ने छात्र/छात्राओं को पेड़ पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ दिलाई।

टिप्पणियाँ