संविदा और ठेका सफाई कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर हुए लामबंद- चंदन लाल वाल्मीकि

संविदा और ठेका सफाई कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर हुए लामबंद- चंदन लाल वाल्मीकि 

अलका आशीष 
लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत खीरी टाउन में चंदन लाल वाल्मीकि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ महादलित परिसंघ ने, सामाजिक चिंतन शिविर में बतौर मुख्य वक्ता कहा कि  सफाई  समाज की मुख्य आवश्यक सेवा है। लेकिन सफाई कर्मचारी की समस्याओं को समाज, सरकार, प्रशासन एक लम्बे समय  से नजर अंदाज करने की परंपरा नहीं तोड़ने में, पहले दिखा पा रहा है।

श्री वाल्मीकि ने कहा 2006 से संविदा सफाई कर्मचारी अपनी सेवा दे रहा है।
सरकार की नीति इनकी 18साल की सेवाओं की देख कर नियमित करने की होनी चाहिए। सरकार सुवह 5/6बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सफाई की निगरानी और समीक्षा शुरू कर देती है। लगातार सेवा और कई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी इन्हें सरकार नियमितकरण की योजना नहीं बना रही है। सफाई कार्य नियमित प्रकृति का बारहमासी कार्य है। सरकार को ठेका सफाई कर्मचारी के स्थान पर नियमित बहाली करनी चाहिए। खीरी टाउन में 22 तारीख होने के बाद भी ठेका सफाई कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है। सामाजिक चिंतन शिविर में रजनी देवी, प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार, राजू आदि ने स्थानीय सफाई कर्मचारियो की समस्याओं को रखा। श्री वाल्मीकि ने कहा स्थानीय समस्याओं को शीघ्र फहीम अहमद चेयरमैन के समक्ष रखा जाएगा।

टिप्पणियाँ