डीएम और एसपी की अध्यक्षता में हुआ “संपूर्ण समाधान दिवस”

डीएम और एसपी की अध्यक्षता में हुआ “संपूर्ण समाधान दिवस”

देवनन्दन श्रीवास्तव    
लखीमपुर-खीरी। जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर "संपूर्ण समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई। स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रो का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है। उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

टिप्पणियाँ