रेलवे पटरी तक पहुंचा नदी का पानी, ट्रेनों का संचालन हुआ बंद

रेलवे पटरी तक पहुंचा नदी का पानी, ट्रेनों का संचालन हुआ बंद

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। पलिया तहसील के अंतर्गत अतरिया रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे पटरी के नीचे पानी आ जाने से रेल लाइन को बंद कर दिया गया है। वहीं रेल लाइन के आसपास पत्थर डालकर इसे दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया।
पलिया तहसील के अंतर्गत अतरिया रेलवे क्रॉसिंग पर भारी बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से रेलवे पटरी के नीचे पानी आ गया है। जानकारी मिलने पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहीं रेल विभाग द्वारा रेलवे लाइन के आसपास पत्थर डालकर इसे दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। रेल पटरी तक पानी आ जाने के कारण ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। रविवार को रेल विभाग व प्रशासन के के कर्मचारियों द्वारा दुरुस्तीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ