आरएसएस खंड प्रवाह के भाई को हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

आरएसएस खंड प्रवाह के भाई को हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। उचौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हमलावरों ने आरएसएस खंड प्रवाह के भाई के मारी गोली मारी दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए आनंद फलन में उन्हें स्थानीय स्थल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार  बृहस्पतिवार की शाम लगभग 7:45 बजे हमलावरों ने आरएसएस पसगवाॅ के खंड प्रवाह दीपेंद्र दीक्षित के भाई  मयंक दीक्षित के गोली मार दी। गोली लगने के बाद मयंक ने शोर शराबा शुरू हो गया, जिसके बाद हमलावर भाग गए। 
  मयंक दीक्षित पुत्र वेद प्रकाश दीक्षित निवासी ग्राम सोनोरा  थाना उचौलिया ने तहरीर में बताया है कि 24 जुलाई 2024 की शाम करीब 7:45 बजे वह अपनी चार पहिया वाहन से अपने गांव से पसगवाॅ आ रहे थे। रास्ते में सुनौरा और माडिया गांव के बीच सड़क पर दो मोटरसाइकिल खड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने कई बार  गाड़ी का हॉर्न बजाया लेकिन मोटरसाइकिल सवार  लोगों ने रोड से मोटरसाइकिल को नहीं हटाया। और वह अपने चार पहिए वाहन से उतारकर मोटरसाइकिल हटाने के लिए नीचे उतरा तभी मेरे गांव के ही विजय दीक्षित पुत्र चंद्रभाल, श्रवण कुमार पुत्र चंद्रभाल, संजीव पुत्र जगत कुमार, रामनरेश उर्फ गुटकनी पुत्र रामनारायण, अभिषेक दीक्षित पुत्र विजय कुमार, सभी लोग गांव सुनौरा के निवासी थे और उनके साथ कुछ अज्ञात लोग भी थे। जिन्होंने उस पर हमला कर दिया। जिसमें विजय दीक्षित और संजीव कुमार ने उसके ऊपर फायर कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर हमलावर भाग गए और वह किसी तरह कार चला कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां पहुंचा। जिसके बाद उसने परिजनों को घटना की सूचना दी। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों द्वारा उसे सत्यानंद हॉस्पिटल शाहजहांपुर के लिए रेफर किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया है कि घटना से पूर्व भी कई बार उक्त लोगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है‌।
  
   घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक। घटना की सूचना के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, एडिशनल एसपी नेपाल सिंह, सीओ मोहम्मदी अरुण सिंह, इंस्पेक्टर उचौलिया मनीष कुमार सिंह, पसगवाॅ इंस्पेक्टर दीपक राठौड़, मैगलगंज इंस्पेक्टर आदि भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल की।
  इस संबंध में जानकारी लेने पर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया है कि घटना में शामिल सभी लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और आरोपियों से पूछताछ जारी है‌।

टिप्पणियाँ