शारदा का जलस्तर बढ़ा, एनडीआरएफ की टीम की गई तैनात

शारदा का जलस्तर बढ़ा, एनडीआरएफ की टीम की गई तैनात

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही बारिश के कारण शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है नदी के आसपास के तमाम गांव भी पानी की चपेट में आ जाए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील किया वहीं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है। 
जनपद सहित आसपास के क्षेत्र व पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इसे लेकर बनबसा बैराज से रविवार सुबह करीब 163000 पानी छोड़ गया है। इस कारण नदी के आसपास के गांव में भी पानी पहुंच रहा है नदी के जलस्तर में हुए अचानक बदलाव को लेकर किसी भी तरह की विषम परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है वहीं लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है यूपी उपजिला अधिकारी कार्तिकेय सिंह में भी एनडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचकर वर्तमान परिस्थितियों को समझा है।

टिप्पणियाँ