भारतीय योग संस्थान ने मनाया हरियाली तीज का उत्सव

भारतीय योग संस्थान ने मनाया हरियाली तीज का उत्सव 

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। भारतीय योग संस्थान लखीमपुर खीरी महिला जिला ने विगत वर्षों की भांति "हरियाली तीज"  का उत्सव दिनाँक 4.8.2024 को गुरुनानक इंटर कॉलेज के सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आरम्भ किया गया । मुख्य अतिथि डॉ निहारिका श्रीवास्तव डॉक्टर अंकित श्रीवास्तव, संस्थान के संरक्षक सेवक सिंह अजमानी, प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा, जिला संगठन मंत्री डॉ सुशीला सिंह , सुशील वर्मा डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल नीलम वर्मा एवं  कई संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉक्टर सुशीला सिंह एवम कार्यक्रम की संयोजिका रचना बरनवाल ने पूरे कार्यक्रम को संपादित करवाया। 
निक्की ने सरस्वती वंदना, दीक्षा मिश्रा ने स्वागत गीत,रुचि ने  शिवतांडव नृत्य, दीक्षा श्रीवास्तव ने कृष्ण जी पर बहुत सुंदर डांस , अर्चना गुप्ता ने फिल्मी धुन पर नृत्य, शिखा मिश्रा ने अपनी सखियों के संग सामूहिक  नृत्य किया  प्रस्तुत किया ।कोमल सोनी ने नृत्य , अक्षिता वर्मा ने शिव तांडव स्तोत्र का सस्वर गायन किया ।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में 18साधिकाओं ने भाग लिया जिसमें  फर्स्ट रनर अप में कायस्थ धर्मशाला केन्द्र की मंजू श्रीवास्तव विजेता रही एवं "तीज क्वीन" की विजेता नेशनल पब्लिक स्कूल की साधना श्रीवास्तव रही।  निर्णायक  की भूमिका का निर्वहन राखी चोपड़ा ने किया ।महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया, शांति पाठ के पश्चात् प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया। 
धन्यवाद!
अर्चना श्रीवास्तव 
महिला जिला प्रधान 
भारतीय योग संस्थान 
लखीमपुर खीरी।

टिप्पणियाँ