रील बनाने के चक्कर में 3 वर्षीय बच्चे सहित माता-पिता की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा
देव नन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। रील बनाने का शौक अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। रेल बनाने के चक्कर में लोग यह भूल जाते हैं कि वह क्या कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही ओयल रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां रील बनाने के चक्कर में पति-पत्नी और उनके 3 वर्षीय बच्चे की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अहमद (30) पुत्र रहमान अपनी पत्नी नाजमीन (25) पत्नी मो अहमद अपने 3 वर्षीय बच्चे अकरम के साथ अपने निवास शेख टोला थाना लहरपुर जनपद सीतापुर से 40वां मेला देखने हरगांव थाना क्षेत्र के गांव केवटी कला आए थे, जहां से यह लोग बुधवार को सुबह करीब 10 बजे रेलवे नहर पुल उमरिया चौकी क्षेत्र ओयल थाना खीरी घूमने के लिए गए और वहां पर मोबाइल से सेल्फी खींचने लगे और रील बनाने लगे प्रत्यक्ष दर्शियों के माने की इसी दौरान हरगांव से लखीमपुर की ओर जाने वाली ट्रेन आ गई और यह लोग पुलिया पर फंस गए। ट्रेन के सामने भाग कर जान बचाने की कोशिश की, परंतु ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण यह लोग इसकी चपेट में आ गए और तीनों की ट्रेन से कट कर मौके पर ही मौत हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें