50 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। निघासन थाना पुलिस व एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा 50 लाख रुपए की स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो महंगे मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को निघासन थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा तिकुनिया सुठाना बरसोला से नेशनल ढाबा के पास नागेंद्र कुमार निवासी सोठाना बरसोला थाना तिकुनिया व निर्मल सिंह निवासी रन नगर पोस्ट बनबीरपुर थाना तिकुनिया को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से जामा तलाशी 510 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल बराबर हुए हैं। पकड़ी गई इसमें की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 50 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें