इनकम टैक्स से नहीं दूर-दूर तक कोई वास्ता, फिर भी राशन कार्ड कर दिया कैंसिल

इनकम टैक्स से नहीं दूर-दूर तक कोई वास्ता, फिर भी राशन कार्ड कर दिया कैंसिल 

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। जिला पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में इन दिनों ऐसे लोगों की भीड़ बहुत लग रही है। जिनके राशन कार्ड को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि इसमें ऐसे तमाम लोग हैं जिनका इनकम टैक्स से दूर-दूर तक कोई व्यवस्था नहीं है। शासन के निर्देशों की बात करें तो ऐसे लोगों के राशन कार्ड को कैंसिल करने के निर्देश दिए गए थे जो इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं, लेकिन न जाने ऐसा कौन सा फार्मूला लगाया गया कि तमाम ऐसे उपभोक्ता भी कैंसिलेशन के दायरे में आ गए जिनका ना तो इनकम टैक्स से कोई वास्ता है और ना ही कोई उनके परिवार में इतना अधिक कमाता है।
 वहीं जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों की बात करें तो कार्ड कैंसिल होने को लेकर जब उपभोक्ता उनके पास जा रहे हैं तो वह उनसे सीधे मुंह बात तक नहीं कर रहे और सरकार से बात करने की नसीहत दे रहे हैं। ऐसे में गरीब उपभोक्ताओं के राशन पर जिस तरह से ग्रहण लगा है। इसका समाधान कौन करेगा और क्या अब जिनका राशन कार्ड कैंसिल हो गया है उनका राशन कार्ड दोबारा सही नहीं किया जाएगा? इस कैंसिलेशन को समाप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी अभी तक विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लोग सिर्फ अपनी गुहार लेकर जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। 

केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

टिप्पणियाँ