घास काटने का युवक पर जंगली जानवर ने किया हमला, वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर

घास काटने का युवक पर जंगली जानवर ने किया हमला, वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। घास काटने गए एक युवक पर अज्ञात वन्य जीव द्वारा हमला कर उसे घायल कर दिया गया शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

प्रभागीय वनाधिकारी दक्षिण खीरी वन प्रभाग संजय कुमार बिश्वाल ने बताया कि मोहम्मदी रेंज की महेशपुर बीट के अन्तर्गत लन्दनपुर ग्रन्ट के ग्राम भदैया में तेजराम पुत्र सोहन पर वन्यजीव द्वारा हमला कर घायल करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल वन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पहुंचे। जहां पता चला कि घास काटने गए तेजराम पर वन्यजीव द्वारा हमला कर घायल किया गया था। घायल तेजराम को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला ले जाया गया।
 उधर घटना स्थल की सघन कॉम्बिंग करायी गयी। घटना स्थल के चारों ओर वृहद रूप से गन्ने की खेती की जाती है। घने गन्ने की कॉम्बिंग में थर्मल ड्रोन का सहयोग लिया गया किन्तु क्षेत्र में किसी वन्यजीव की उपस्थित नहीं मिली। क्षेत्र में किसी वन्यजीव के स्पष्ट पगमार्क नहीं नहीं मिलें हैं। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय निवासियों को सर्तक किया गया है। लोगों को क्षेत्र में समूह बनाकर जाने की सलाह दी गयी है। वनकर्मियों को क्षेत्र में सतत् निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
बाघ प्रभावित क्षेत्र ग्राम घरथनियां बघेल, हरैया, इमलिया, मूड़ा अस्सी, मूडा जवाहर, बघमरा, पिपरा रायपुर मड़िया जवाहर में कांम्बिंग करायी जा रही है। कॉम्बिंग में थर्मल ड्रोन की सहायता ली जा रही है। गत 2 दिवसों से हुयी बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान प्रभावित हुआ है किन्तु बाघ प्रभावित क्षेत्र में वनकर्मियों की टीमें निरन्तर निगरानी बनाये हुयें हैं। रेस्क्यू करने हेतु डॉ दीपक कुमार, पशु चिकित्सक कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग एवं डॉ दया शंकर, पशुचिकित्सक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में उपस्थित हैं। 
मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के दृष्टिगत बाघ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। क्षेत्र में ग्रामीण वासियों को वनकर्मी पम्फलेट वितरण, पोस्टर चस्पा कर जागरूक कर रहे हैं। वन्यजीव के गन्ने के खेतों में छुपे होने की संभावना होने पर वन विभाग की टीमें निरंतर गश्त कर रहीं हैं। साथ ही खेतो पर समूह बनाकर जाने की सलाह दी गई है।

टिप्पणियाँ