अपराधियों की धर पकड़ को तैनात 112 है कितनी दुरुस्त, एसपी ने जाना हाल
देव नन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। अपराधियों की धर पकड़ और लोगों को तत्काल पुलिस मदद पहुंचाने के लिए चल रही यूपी पुलिस की 112 नंबर की गाड़ियां कितनी दुरुस्त है, इसका हाल जानने के लिए एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में सभी गाड़ियों का निरीक्षण किया। कमियां पाए जाने पर उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण भी किया।
एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा बताया कि शुक्रवार को पुलिस लाइन में उन्होंने शस्त्रागार सहित डॉयल-112 के वाहनों का निरीक्षण किया व क्वार्टर गॉर्ड एवं पुलिस लाईन में निर्माणाधीन इमारतों का मुआयना कर गारद कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर फर्स्ट एड किट आदि समस्त आवश्यक उपकरणों को वहां के साथ अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव व साफ सफाई हेतु निर्देशित किया है। तत्पश्चात क्वार्टर गॉर्ड, शस्त्रागार, मेस, बैरक व पुलिस लाईन में निर्माणाधीन इमारतों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्देश दिए गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें