कुंभ 2025 के स्वागत में मरीन ड्राइव पर राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा कला प्रदर्शनी का आयोजन
कुंभ 2025 के स्वागत में मरीन ड्राइव पर राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा कला प्रदर्शनी का आयोजन
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। महाकुंभ 2025 के स्वागत में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा मरीन ड्राइव, 1090 चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ में 08 और 09 अक्तूबर 2024 को एक विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य कुम्भ की आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक धरोहर को चित्रों और कलाकृतियों के माध्यम से उजागर करना था।
प्रयागराज महाकुंभ-2025 के अंतर्गत मंडल स्तरीय आयोजन 'कुंभ समिट' के अवसर पर आयोजित इस चित्रकला प्रदर्शनी में पिछले 100 वर्षों के कुम्भ की ऐतिहासिक तस्वीरों और चित्रों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव (संस्कृति) श्री मुकेश मेश्राम के द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी के संयोजक, राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य अभिनव दीप ने बताया कि इस आयोजन में कुम्भ के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पक्षों को दर्शाने वाली विभिन्न कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य कुम्भ की महत्ता और इसकी विविधता को जनसाधारण तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र, निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला, वरिष्ठ सहायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, साहब बक्स, मयंक सक्सेना, बलराम शर्मा, आमिर रहमान सिद्दीकी और मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
यह कला प्रदर्शनी कुम्भ 2025 की भव्यता और सांस्कृतिक महत्त्व को प्रदर्शित करने के साथ-साथ, प्रदेश की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मंच प्रदान कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें