शांतिकुंज हरिद्वार में गठित हुई गायत्री परिवार लखीमपुर की सुपर 50 युवा टीम

शांतिकुंज हरिद्वार में गठित हुई गायत्री परिवार लखीमपुर की सुपर 50 युवा टीम

2025 में होगा 1000 प्रतिभावान महिलाओं का सम्मेलन
देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर-खीरी। गायत्री परिवार जनपद लखीमपुर खीरी के चयनित 50 सृजनशील और सक्रिय युवक-युवतियों का अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार में तीन दिवसीय युवा अग्रदूत प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के उपरांत 50 सदस्यीय जिला स्तरीय टीम का सुपर 50 युवा टीम के रूप में पंजीकरण किया गया। प्रशिक्षण में गायत्री परिवार के केंद्रीय समन्वयक डॉ ओपी शर्मा, शांतिकुंज हरिद्वार के व्यवस्थापक योगेश गिरि, केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ संयोजक केपी दुबे, सहसंयोजक आशीष सिंह, उत्तर जोन प्रभारी नरेंद्र ठाकुर और प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जयप्रकाश वर्मा ने युवाओं को लोकसेवी जीवन का दिशाबोध कराते हुए। वर्ष 2025 के अभियानों के लिए विशेष रूप से संकल्पित करवाया गया। 
शिविर संयोजक अनुराग मौर्य ने बताया सुपर 50 युवा टीम द्वारा जिले में 50 युवा मंडलों का गठन, 6 बाल संस्कारशालाओं का संचालन, 62 स्कूलों में व्यक्तित्व विकास/नशा उन्मूलन कार्यशालाओं, 5 हजार पौधों का रोपण, जुलाई माह में युवा मंडल सम्मेलन, और अक्टूबर माह में 1000 प्रबुद्ध महिलाओं के सम्मेलन का संकल्प लिया गया है।प्रशिक्षण शिविर में युवा प्रकोष्ठ के अजय वर्मा, राजकिशोर वर्मा, दिग्विजय सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, राम मोहन जायसवाल, दीपा वर्मा, अभिषेक यादव, अतुल राजपूत आज मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ