पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, एक अन्य गिरफ्तार
तीन गौ तस्कर गाड़ी छोड़कर हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश
देव नन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। पुलिस और एसओजी की टीम द्वारा दो गौ तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने 2 कुंतल गौ मांस भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया क्षेत्र में ग्राम सरसवा के पास पुलिस को तस्करों के होने की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने एसओजी की टीम के साथ घेराबंदी की और धौरहरा खमरिया के बीच बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हुई। इस दौरान गौ तस्कर गुलशेर के पैर में गोली लग गई। वहीं वकील अहमद नाम के बदमाश को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तीन अन्य बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन दो कुंतल गौ मांस भी बरामद किया है। बताते हैं कि बदमाश बरेली व शाहजहांपुर में इसे आयात करते थे। दो दिन पूर्व भी गुलशेर ने खमरिया और धौरहरा में ही गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें