पर्यावरण मित्र समूह के प्रयासों को सुमित अरोरा प्रोडक्शन ने सराहा
डांडिया नाईट के दौरान सम्मानित किए गए कोर कमेटी सदस्य
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। पर्यावरण मित्र समूह के प्रयासों "धरा को सजाने, इसे हरा भरा बनाने" के सफलतम प्रयासों को सुमित अरोरा प्रोडक्शन द्वारा अपने अति विशिष्ट कार्यक्रम डांडिया नाइट के मध्य सराहा गया।
स्थानीय सौभाग्य पैलेस सभागार में सुमित अरोरा प्रोडक्शन द्वारा दो दिवसीय नेशनल टेलेंट सर्च और डाण्डिया नाईट का आयोजन किया गया। जिसके दूसरे दिवस आयोजन में सक्रिय सहयोग करने वाले समाज सेवियों, संगठनों, आयोजन के मीडिया पार्टनर्स और नगर लखीमपुर में वृक्षारोपण महाअभियान में अनवरत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सुमित अरोरा प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर एवं आर्गनाजर सुमित अरोरा द्वारा, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा इरा श्रीवास्तव के हाथों पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी के सदस्यों मयूरी नागर, विशाल सेठ, राम मोहन गुप्त, संजय गुप्ता, मधुलिका त्रिपाठी, अनुश्री गुप्ता, प्रिया दीक्षित, सीमा गुप्ता, रश्मि महेंद्रा, कुमकुम गुप्ता, सपना कक्कड़, सुमन श्रीवास्तव तथा पूजा सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कराकर सम्मानित किया गया।
पर्यावरण मित्र समूह के मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त ने संगठन प्रयासों को सराहने, सार्वजनिक प्रशस्ति सम्मान प्रदान करने हेतु सुमित अरोरा एवं प्रोडक्शन से जुड़े सभी सदस्यों, सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण मित्र समूह के अद्यतन कार्यों की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत कर नगर के विभिन्न समाज सेवियों, संगठनों, नगर पालिका परिषद एवं पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग संबल की सराहना करते हुए पिछले कुछ दिनों से लगाए गए। पौधों के ट्री गार्ड्स चुराने, काट कर ले जाने तथा डिवाइडर पर लगाई गई। नेट को काट ले जाने के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए इस दिशा में सभी से पौधों, ट्री गार्ड्स, जाली आदि के संरक्षण में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर विभिन्न सामजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य, डांडिया आयोजन के प्रतिभागी, अतिथि, मीडिया बंधु सहित दर्शक वृन्द उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें