किशोर व किशोरियों द्वारा रंगोली चित्रकला और वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
देवनन्दन श्रीवास्तव
पसगवां खीरी। श्री हनुमत इण्टर कॉलेज दुल्हापुर किसान ब्लॉक पसगवां तहसील मोहम्मदी जनपद खीरी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि संजीव भारती खण्ड शिक्षा अधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ इसी क्रम मे अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां ने किशोरावस्था में स्वस्थ्य रहने के लिए क्या करे। इस पर विस्तार से चर्चा की व विशिष्टअतिथि रहे।
थानाध्यक्ष पसगवां रविन्द्र सोनकर ने शिक्षा और सुरक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत करके प्रोग्राम में जैसे चार चांद ही लगा दिए। उनके साथ आई महिला शक्ति की टीम रेनू ठाकुर और नीतू द्वारा सुरक्षा के नियमों और वोमन हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में भी पूरी जानकारी दी। जिससे किशोर व किशोरियाँ काफी उत्साहित हुए।
मंच का संचालन मंत्री प्राथमिक संघ सतेंद्र बहादुर द्वारा किया गया तथा जिले से आये आरकेएसके क्वार्डिनेटर सचिन गुप्ता ने प्रोग्राम में प्रतियोगिता का निरीक्षण भी किया और कार्यक्रम की सराहना भी की। इस अवसर पर किशोर व किशोरियों द्वारा रंगोली चित्रकला ओर वाद विवाद प्रतियोगिता बहुत ही अच्छे प्रस्तुत किये। जिसमे प्रथम द्वतीय तृतीय पुरुष्कार भी दिए गए। इसी क्रम में अर्श काउंसल शालिनी पांडेय ने स्वस्थ मन रखने उपाय समझाए साथ ही गुड़ टच और बेड टच पर भी चर्चा की। अंत मे प्रधनाचार्य रमाकांत तिवारी जी ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जिसमें महीप सिंह राजीव कुमार प्रदीप कुमार विनोद मिश्रा आशीष कुमार वीरेंद्र कुमार सिंह रमाकांत सुमन देवी अरविंद कुमार ए0एन0एम आँगनवाड़ी का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। प्रधनाचार्य रमाकांत तिवारी व उनके समस्त स्टाफ को प्रोग्राम को सफल बनाने हेतु तो बधाई दी गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें