शुभम टण्डन होगें जेसीआई लखीमपुर खीरी के आगामी अध्यक्ष...
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर खीरी का वार्षिक चुनाव विगत दिनों सम्पन्न हुआ। संस्थाध्यक्ष कुमार उत्कर्ष की अध्यक्षता, चुनाव अधिकारी सौरभ गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन व चुनाव सचिव राजेश पटेल की सचिवीय देखरेख में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी नेतृत्व का निर्विरोध चयन हुआ। इसके पूर्व संस्था के पूर्वाध्यक्षों की एक चुनाव समिति गठित की गई। नामांकन, साक्षात्कार जैसी विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरते हुये अन्ततोगत्वा संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम टण्डन ने अपनी योग्यता और क्षमता का लोहा मनवाते हुये आगामी अध्यक्ष की सफल दावेदारी साबित की। आगामी अध्यक्ष का कार्यकाल एक जनवरी से लागू होगा।
चुनाव के क्रम में अन्य पदों के लिए भी चयन हुआ जिसमें जेसीआई लखीमपुर खीरी टीम 2025 हेतु शुभम टण्डन(अध्यक्ष), राहुल अग्रवाल(सचिव), आलोक शुक्ला, ह्रितिक साहू व विश्वाश सेठ(उपाध्यक्ष), स्पर्श अग्रवाल(कोषाध्यक्ष), मुदिता अग्निहोत्री(सह सचिव), अर्चित महेन्द्र, सैयद असद हुसैन, देव ऋषि नागर, वेदांत गुप्ता, सुमित शर्मा व अंकित मित्तल (आयोगाध्यक्ष), जसप्रीत कौर छाबड़ा(चेयरपर्सन), रिचा शेखर (उप चेयरपर्सन), शोभना गुप्ता (सचिव), पूजा सचदेवा (कोषाध्यक्ष), दर्शिका गुप्ता (सह सचिव), मुक्ति अग्रवाल व श्वेता अग्रवाल, (आयोगाध्यक्ष जेसीरेट विंग) चुनी गईं।
नवीन कार्यकारिणी को संस्था सदस्यों ने बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर शाखाध्यक्ष कुमार उत्कर्ष, ऋतिक साहू, सौरभ गुप्ता, राजेश पटेल, केवल कृष्ण, दिनेश गुप्ता, राममोहन गुप्ता, सौरभ वर्मा, कनिष्क बरनवाल, अतिन गर्ग, आर्येन्द्र पाल सिंह, अर्जित अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, विशाल सेठ, लेखनी सेठ, तुषार गर्ग, विकास टण्डन, योगेश जोशी सहित तमाम संस्था सदस्यों ने सहभागिता करते हुए आगामी नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें