घास काट रहे मजदूर की बाघ के हमले से मौत
बाघ को लोकलाइज करने के लिए भी वन विभाग में तैनात की टीम
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। बेलापहाड़ा वन क्षेत्र के निकट गन्ने के खेत में एक युवक का शव मंगलवार को बरामद हुआ, बताया जाता है कि युवक पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला है। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रभागीय वन अधिकारी दक्षिण खीरी वन प्रभाग संजय कुमार बिश्वाल ने बताया कि मोहम्मदी वन रेंज के अंतर्गत बेलापहाड़ा बीट के निकट किसी वन्य जीव द्वारा किसी इंसान पर हमला करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद वन कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। कांबिंग शुरू की गई तो घटनास्थल के पास चप्पल व हंसिया बरामद हुआ। इसके उपरांत पास के एक खेत में एक युवक की लाश बरामद हुई, जिसकी शिनाख्त प्रभु दयाल पुत्र रामस्वरूप निवासी शाहपुर राजा खीरी के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पदचिन्हों के आधार पर आकलन करने पर पता चला कि यहां तेंदुआ होने की संभावना है, शायद उसी के द्वारा हमला कर युवक को निवाला बनाने की कोशिश की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल वन क्षेत्र बेलापहाड़ा के पास का है। इस कारण यहां पर जंगली जीवों का कई बार आगमन हो जाता है। सुरक्षा के दृष्टिगत वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है।
साथ ही उन्होंने बताया कि बाघ प्रभावित क्षेत्र घरथनिया बघेल, हरैया, इमलिया, मुड़ा अस्सी, मूड़ा जवाहर, बघमरा, पिपरा रामपुर, मड़िया जवाहर में भी थर्मल ड्रोन की सहायता से कांबिंग कराई जा रही है। बाघ को पुनः लोकलाइज करने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में डॉ दीपक कुमार पशु चिकित्सा कर्तनीयाघाट वन्य जीव प्रभाव एवं डॉ दयाशंकर पशु चिकित्सक अपनी टीम के साथ ही क्षेत्र में उपस्थित हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें