अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के निर्वाचन प्रक्रिया हुई स्थगित
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा और बर काउंसिल के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच हुई हाथापाई के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि मंगलवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा और अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच किसी बात को लेकर बातचीत हो गई और पुलिस के सामने ही हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने अवधेश सिंह ने उनसे हाथा पाई की है, जिसमें उनका कुर्ता तक फट गया। इसके बाद सदर विधायक के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सदर कोतवाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें