सदस्यता अभियान के दौरान विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री जी के लिए फैलाया गए झूठ से भी उठाएं पर्दा- संजय राय
सदस्यता अभियान के दौरान विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री जी के लिए फैलाया गए झूठ से भी उठाएं पर्दा- संजय राय
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। भाजपा के लिए खीरी जनपद उसका गढ़ माना जाता है। ऐसे में सदस्यता अभियान के मामले में भी खीरी को नंबर एक पर ही दिखाना चाहिए। सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए जो मुहिम चलाई जा रही है, उसे घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने झूठ और दुष्प्रचार की आड़ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जो अनर्गल आरोप लगाए हैं, उनकी सच्चाई लोगों तक पहुंचानी है। जैसे कि संविधान खतरे में है! जबकि वास्तविकता में संविधान का चीर हरण करने वाली कांग्रेस है, जिसने देश में आपातकालीन ठोक कर न्यायपालिका, कार्यपालिका और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सहित आम जनमानस के अधिकारों को निलंबित कर दिया था। उक्त वाक्य भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सक्रिय सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने कहे।
बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सक्रिय सदस्यता अभियान के चलते एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय भी पहुंचे। सदस्यता अभियान को मजबूत करने और प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने के लिए भाजपा के प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी व सदस्यों को अपनी कमर कस ली है। प्रदेश महामंत्री संजय राय ने इस दौरान कहा कि 31 अक्टूबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान में लोगों को जोड़ने के साथ ही भाजपा और प्रधानमंत्री जी के लिए फैलाए जा रहे हैं झूठ से भी पर्दा उठना है। उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में संविधान खतरे में है का झूठ बोला, आरक्षण खतरे में है, ऐसे तमाम झूठ बोले! जबकि भाजपा ने गरीबों को सम्मान देते हुए आरक्षण देने का काम किया है। बेरोजगारी को लेकर विपक्ष छूट फैला रहा है, जबकि देश व प्रदेश की सरकारों में लाखों नौकरियां दी गई हैं, वह भी बिना रिश्वत और घुस दिए। जिस तरह से हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है उससे कांग्रेस के झूठे दावों की पोल खुल गई है। इस दौरान जिला प्रभारी ने बताया कि 31 अक्टूबर तक साधारण एवं सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद 1 से 4 नवंबर तक सक्रिय सदस्य फॉर्म का निरीक्षण कर 5 तारीख को सक्रिय सदस्यों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। अभियान के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, मंडल प्रभारी नगर पालिका गोला के अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, महामंत्री आशू मिश्रा, विनोद लोधी, ज्योतिर्मय बरतरिया, अरविंद गुप्ता, संतोष कुमारी, बृजेश सिंह, उमेश शुक्ला, राकेश अर्कवंशी, राम जी दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
आप अपनी खबरों और विज्ञापन के लिए हमें हमारे व्हाट्सऐप नंबर 9795064043 पर मैसेज कर सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें