हमारी वायु सेना ने भी समय-समय पर दुश्मनों को धूल चटाई है- एके दीक्षित
भारतीय वायु सेवा दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। भारतीय वायु सेवा दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई बोर्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर अतिथि स्क्वाड्रन लीडर एके दीक्षित मौजूद रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा निवृत कर्नल सीपी मिश्रा ने शिरकत की और बच्चों को वायु सेवा में जाने और देश की सेवा में वायु सेवा के योगदान पर विस्तार से बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय वायुसेना दिवस पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चलचित्र के माध्यम से बच्चों को वायु सेना के कार्यों और अभियानों से जुड़ी जानकारी दी गई। इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जिनमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
साथ ही अतिथियों ने वायु सेवा में जाकर देश सेवा करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। स्क्वाड्रन लीडर एके दीक्षित ने इस दौरान कहा कि वायु सेवा का भी देश की सेवा में अहम योगदान है। हमारी वायु सेना ने समय-समय पर दुश्मनों को धूल चटाई है। विद्यार्थियों को वायु सेना के जवानों के प्रति भी आदर और सम्मान की भावना रखनी चाहिए। वायु सेना के जवानों की बहादुरी और बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें