'नवम् आयुर्वेद दिवस सप्ताह' के अन्तर्गत शारदा पब्लिक स्कूल, ओयल-खीरी के विद्यार्थियों ने जानी आयुर्वेदिक औषधियां उनके, गुण, पहचान, लाभ व प्रयोग की जानकारी
विद्यालय में आयोजित हुए योगाभ्यास सत्र के पश्चात जाना औषधीय पौधों का विज्ञान
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, ओयल-खीरी द्वारा औषधि वाटिका में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विद्यार्थियो ने चिकित्सालय की कार्य प्रणाली, सुविधाओं आदि के विषय में लिया ज्ञान
ओयल/लखीमपुर-खीरी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी लखीमपुर-खीरी डॉ० सुरेश कुमार सचान के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार सिंह के संयोजन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेदिक
चिकित्सालय, ओयल-खीरी "नवम् आयुर्वेद दिवस सप्ताह" के अंतर्गत 'वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार' थीम पर 'औषधीय पौधों की पहचान एवं प्रयोग' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
टीचर्स कॉलोनी स्थित शारदा पब्लिक स्कूल ओयल-खीरी के विद्यार्थी आज विद्यालय में आयोजित हुए योगाभ्यास सत्र के पश्चात चिकित्सालय परिसर में बनी औषधि वाटिका में अपने अध्यापकों के साथ पहुंचे और औषधीय पौधों के गुण, लाभ एवं प्रयोग के विषय में जाना।
फार्मासिस्ट अजीत कुमार सिंह ने आयुर्वेद शास्त्रों में वर्णित एवं औषधि वाटिका में रोपित विभिन्न औषधीय पौधों के विषय में विस्तार पूर्वक उनके नाम, गुण, पहचान, प्रयोग एवं लाभ की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन सम्बद्ध योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन बरनवाल द्वारा किया गया साथ ही योग से जुड़ी विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया।
योग सहायक रुचि शुक्ला ने विद्यार्थियों को चिकित्सालय की कार्य प्रणाली, विभिन्न सुविधाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम में अमित सिंह, सुष्मिता अवस्थी, प्रशान्त अवस्थी, रुपाली श्रीवास्तव, वैशाली श्रीवास्तव अध्यापक गणों सहित चिकित्सालय के अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।
कार्यक्रम में वैभव, इशांत, अनुष्का, राधा, रोशनी, अवनी सिंह, आयुषी, वीरू, पल्लवी सिंह सहित 25 से अधिक विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें