संयुक्त व्यापार मंडल ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के खातों को खाली करने की दी धमकी

संयुक्त व्यापार मंडल ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के खातों को खाली करने की दी धमकी 

देवनन्दन श्रीवास्तव 
लखीमपुर खीरी। सदर विधायक के साथ हुई मारपीट के मामले में संयुक्त व्यापार मंडल भी अब आर-पार के मूड में हैं। संगठन के अध्यक्ष विनोद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने जहां रामू गुप्ता व्यापारी के साथ हुई मारपीट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, तो वहीं अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में व्यापारियों के सभी खातों को खाली करने की धमकी भी दे डाली है।

संगठन अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने सैकड़ो व्यापारियों के साथ बार काउंसिल लखीमपुर जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को लेकर ज्ञापन दिया है, तो वहीं व्यापार मंडल अब आर-पार के मूड में दिखाई दे रहा है। सदर विधायक योगेश वर्मा के समर्थन में लामबंद हुए व्यापारियों ने आर-पार करने के मूड से अर्बन को ऑपरेटिव बैंक में सभी व्यापारी खातों को खाली करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी व्यापारी जिनका भी खाता अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में है वह अपने-अपने खातों से पूरा पैसा निकाल लेंगे। व्यापार मंडल के इस ऐलान के बाद से जहां अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पदाधिकारी में चिंता बढ़ गई है, तो वहीं प्रशासन भी हर कीमत पर इसे सुलझाने में लगा है। वहीं व्यापार मंडल ने तीन दिनों में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम भी दिया है।

टिप्पणियाँ