स्वच्छता अभियान में एसपी खीरी की पत्नी ने दिया "ना गंदगी करेंगे, ना करने देंगे" का मूल मंत्र
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। एसपी खीरी की पत्नी डॉ कोमल द्वारा श्रमदान करके पुलिसकर्मियों व आम जनमानस को स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को "गंदगी ना करेंगे और न करने और न करने देंगे" का मूल मंत्र दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा सहित वामा सारथी की अध्यक्ष और उनकी पत्नी डॉ कोमल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान को चलाया गया। इस दौरान डॉ कोमल ने स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने और प्लास्टिक अपशिष्ट और कचरा प्रबंधन सहित कचरा मुक्त वातावरण बनाने के लिए श्रमदान भी किया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ और स्वास्थ्य वर्धक वातावरण वाले भारत के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए लोगों को स्वयं आगे आना पड़ेगा और इस दौरान उन्होंने ना तो स्वयं गंदगी करेंगे और ना किसी को करने देंगे का मूल मंत्र भी दिया। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के परिवार के लोग भी शामिल हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें